Income Tax Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, मुंबई ने इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्ती आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर 19 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरु की जा चुकी है। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
Income Tax Recruitment 2023
Income Tax Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 14 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 18 पद, टैक्स असिस्टेंट के 119 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 137 पद और कैंटीन अटेंडेंट के 3 पद शामिल हैं। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपये से 142400 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
Income Tax Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें
How to apply for Income Tax Recruitment 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Income Tax Recruitment 2023: इस बात का रखें ध्यान
यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है तो किसी भी खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
