जॉब्स

IIT Delhi Recruitment 2024: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, चाहिए होगी ये योग्यता, जल्द करें अप्लाई

IIT Delhi Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने अपने यहां पर इंग्लिश लैंग्वेज इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती (IIT Delhi Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IIT Delhi English Instructor Vacancy) सकते हैं। यहां देखें आईआईटी दिल्ली के इंग्लिश लैंग्वेज इंस्ट्रक्टर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस

Image

IIT Delhi Recruitment 2024: आईआईटी दिल्ली में इंग्लिश लैंग्वेज इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली वैकेसी

IIT Delhi Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: आईआईटी दिल्ली में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने अपने यहां पर इंग्लिश लैंग्वेज इस्ट्रक्टर के पदों पर भ्रती के लिए नोटिफिकेशन जारी (IIT Delhi Recruitment 2024) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (IIT Delhi Vacancy) सकते हैं। ध्यान रहे यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड पर होगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2024 तक है। यहां आप आईआईटी दिल्ली के इंग्लिश लैंग्वेज इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान (IIT Delhi English Instructor Vacancy) सकते हैं।

IIT Delhi Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आईआईटी दिल्ली के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी अंग्रेजी या संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एमए में अग्रेजी या संबंधित विषय में 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी भाषा में पाठ्यक्रम पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु कम से कम 45 वर्ष होनी चहिए। यहां ओबीसी एनसीएल वर्ग के लोगों को 3 साल की विशेष छूट दी जाएगी।

IIT Delhi Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

सबसे पहले IIT DELHI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर IIT Delhi English Language Instructor Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।

यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लें।

IIT Delhi English Intructor Salary: सैलरी

आईआईटी दिल्ली के लैग्वेज इस्ट्रक्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के सैलरी की बात करें तो यहां चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 75000 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा 27% एचआरए भी दिया जाएगा। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article