IGI Aviation Service Recruitment 2024: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट एविएशन सर्विसेज में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईजीआई एविएशन सर्विसेज में बंपर वैकेंसी जारी हुई है। जारी वैकेंसी के अनुसार, कुल 1074 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाना होगा।
आईजीआई एविएशन सर्विसेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
IGI Aviation Service के लिए करें अप्लाई
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद IGI Aviation Service Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के पहले इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन को अच्छी तरह अवश्य पढ़ लें। यदि आप संतुष्ट है कि आप विस्तृत विज्ञापन में सीट के लिए निर्धारित न्यूनतम अनिवार्य योग्यताएं प्राप्त हैं तभी आप ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें। इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 25000 रुपये से 35000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन में अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आई-डी भरें। कंपनी द्वारा सभी पत्र-व्यवहार केवल मोबाइल नंबर और ई-मेल आई-डी के माध्यम से ही किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क भरने के लिए कैंडिडेट्स को 350 रुपये जमा करने होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
