जॉब्स

HSSC Group C Recruitment 2024: हरियाणा में ग्रुप सी के 447 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब व कैसे कर सकेंगे अप्लाई

HSSC Group C Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

HSSC Group C Recruitment 2024

HSSC Group C Recruitment 2024, Haryana Group C Notification 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी हरियाणी ग्रुप सी भर्ती 2024 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 1 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई निर्धारित की गई है।

Haryana Group C Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में असिस्टेंट लाइनमैन, टीजीटी, डिप्टी रेंजर, वार्डर, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, जूनियर कोच, कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर सहित ग्रपु सी के कुल 447 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा/फिजिकल टेस्ट/नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा।

HSSC Group C Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

हरियाणा में ग्रुप सी के तहत कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 35400 रुपये महीने वेतन मिलेगा। जबकि, टीजीटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 44900 रुपये प्रतिमाह होगी।

How to apply for HSSC Group C Recruitment 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर ग्रुप सी भर्ती 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

HSSC Group C Recruitment 2024: इस बात का रखें ध्यान

ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article