जॉब्स

Assistant Professor Recruitment 2024: इस राज्य में आई असिस्टेंट प्रोफेसर की 2400 से ज्यादा वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

Image

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी

Photo : iStock

HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2424 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले वैकेंसी की डिटेल्स, योग्यता और सैलरी आदि की जानकारी यहां देख सकते हैं।

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 अगस्त 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

HPSC Assistant Professor के लिए ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर पहले Latest Notifications पर क्लिक करें।
  • अब HPSC Assistant Professor Recruitment 2024 Notification के ऑप्शन पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Haryana HPSC Assistant Professor Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के लिए 250 रुपये और महिलाओं के लिए भी 250 रुपये फीस है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री हो। साथ ही 2 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी है। इसके अलावा, UGC NET या PhD की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article