HPSC AMO Recruitment 2024: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी बनने का अवसर, जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

HPSC AMO Recruitment 2024 Registration Date: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-बी) के पदों पर वैकेंसी आई है। सैलरी जबरदस्त है, इस नोटिफिकेशन को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा hpsc.gov.in पर निकाला गया है। उम्मीदवार यहां से नौकरी सी जुड़ी सारी जानकारी देख सकते हैं।

HPSC AMO Recruitment 2024 Registration Date: आयुर्वेद के क्षेत्र में बनाना हो करियर तो यह मौका आपके लिए है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह ग्रुप-बी के पद हैं। नोटिफिकेशन को HPSC Official Website hpsc.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देखा जा सकता है। जानें आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-बी) के लिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या है आवेदन के लिए लिंक व अंतिम तिथि

HPSC AMO Recruitment 2024

एचपीएससी एएमओ भर्ती 2024

स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, हरियाणा में सरकारी नौकरी करने का मौका आया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 16/2024 के अनुसार की जाएगी।

End of Feed