जॉब्स

HPPSC Constable Recruitment 2024: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से पहले करें आवेदन

HPPSC Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

Image

HPPSC Constable Recruitment 2024

HPPSC Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने विभिन्न विभागों में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (HPPSC Constable Notifiation 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 31 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

HPPSC Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 1088 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल के 708 पद और महिला कांस्टेबल के 380 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत 20200 रुपये से 64000 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

How to apply for HPPSC Constable Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

HPPSC Constable Bharti 2024: इस बात का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों का सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें। ध्यान रहे कि अन्य किसी मोड में किए गए आवेदन को स्वीकर नहीं किया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article