जॉब्स

How to Become SP, DSP: 12वीं के बाद कैसे बनें एसपी, जानें चयन प्रक्रिया, सैलेरी से लेकर संपूर्ण जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 11:26 PM IST

How to become SP In UP, Bihar, Assam, Maharashtra: सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एक जिला स्तर का पुलिस अधिकारी होता है। लाखों युवा इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप पुलिस विभाग में कैसे एसपी, डीएसपी बन देश सेवा कर सकते हैं। साथ ही आप जान सकते हैं कि, इस पद पर उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाता है।

Image

कैसे बनें एसपी या डीएसपी अधिकारी, जानें योग्यता

How to become SP In UP, Bihar, Assam, Maharashtra: पुलिस विभाग में एसपी या डीएसपी के पद पर पहुंचना युवाओं के लिए सपने से कम नहीं है। बता दें कि एसपी यानी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जिला स्तर का पुलिस अधिकारी (How to become SP After 12th) होता है। इस पद को पाने के लिए अधिकतर युवा पीढ़ी कड़ी से कड़ी मेहनत करने को तैयार रहते हैं। हालांकि युवाओं के मन में हमेशा एक सवाल रहता है कि, एसपी बनने के लिए हमारे अंदर क्या योग्यता होनी चाहिए? कौन सी परीक्षा में पास होना होगा? ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों के जवाब देंगे।

UPSC IPS Exam Qualification, कौन सी परीक्षा में होना होगा पास?

एसपी बनने का सपना पूरा करने के लिए यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई कर लाना अनिवार्य है। बता दें कि इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को उनकी रैंक के आधार पर पद आवंटित किए जाते हैं। टॉप रैंक लान वाले अभ्यर्थियों को डीएम का पद दिया जाता है। वहीं आईपीएस की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को एसपी के पद पर तैनात किया जाता है। ध्यान रहे बिना यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई किए आपका ये सपना पूरा नहीं हो सकता।

UPSC IPS Exam Syllabus, Paper Pattern, परीक्षा पास करने के नियम, पेपर पैटर्न

एसपी यानी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा देना होता है। इसमें पास होने के बाद मुख्य परीक्षा देनी होती है। फिर इंटरव्यू क्लियर करने के बाद अंतिम चरण यानी फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

UPSC IPS Exam Eligibility, परीक्षा के लिए योग्यता

यूपीएससी आईपीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा सिविल सर्विस परीक्षा में आईपीएस पदों के लिए शारीरिक योग्यता भी निर्धारित है। जहां, पुरुष उम्मीदवार के लिए हाइट 165 सेंटीमीटर और सीना 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की हाइट 150 सेंटीमीटर और सीने की चौड़ाई 79 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है।

प्रमोशन के बाद बन सकेंगे डीएसपी

परीक्षा क्वालीफाई करने के 2 साल बाद आपका प्रमोशन होगा। पहले आप डीएसपी बनेंगे फिर परफॉर्मेंस के आधार पर आप एसपी भी बन सकते हैं। हालांकि, आप राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं को भी क्लियर कर एसपी या डीएसपी बन सकते हैं। लेकिन, इसमें प्रमोशन मिलने में देरी हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article