Haryana Teacher Vacancy 2024: हरियाणा में प्राइमरी टीचर के 1456 पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

Haryana Teacher Vacancy 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 12 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Haryana Teacher Vacancy 2024, HSSC PRT Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती (HSSC PRT Notifiation 2024) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 12 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 23 अगस्त तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

HSSC Teacher Recruitment 2024

HSSC Teacher Recruitment 2024

Haryana PRT Recruitment 2024: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा में प्राइमरी टीचर के कुल 1456 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 607 पद, एससी के लिए 300 पद, बीसीए के लिए 242 पद, बीसीबी के लिए 170 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 71 पद, ईएसएम जनरल के लिए 50 पद, ईएसएम एससी के लिए 6 पद, ईएसएम बीसीए के लिए 5 पद और ईएसएम बीसीबी के लिए 5 पद शामिल हैं।

End of Feed