जॉब्स

Gujarat Police Recruitment 2024: कांस्टेबल के 12000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Gujarat Police Constable Recruitment 2024: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 12472 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाना होगा।

Image

गुजरात पुलिस में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Gujarat Police Constable Recruitment 2024: पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 12472 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाना होगा।

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को मार्च के आखिरी हफ्ते तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Gujarat Police Recruitment के लिए करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Gujarat Police Constable Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Gujarat Police Constable Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

गुजरात पुलिस में कांस्टेबल के पद पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भी भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए।

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 12472 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें कांस्टेबल पुरुष के 4422 पदों पर और महिला कांस्टेबल के 2178 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा, सब इंस्पेक्टर पुरुष के 316 पदों पर और महिला वर्ग में कुल 156 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा आर्म्ड फोर्स कांस्टेबल पुरुष के 2212 पदों और महिला वर्ग में 1090 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके असाला Jail Sepoy पद पर भर्तियां की जाएंगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article