Sakari Naukri: UPSC और SBI बैंक सहित पिछले सप्ताह इन विभागों में आई जॉब वैकेंसी, जानिए कहां हो रही भर्ती?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 06:18 PM IST

Sarkari Naukri Vacancy 2022 latest Govt. Jobs: एसबीआई से यूपीएससी तक, यहां उन शीर्ष सरकारी नौकरियों की लिस्ट को चेक कर सकते हैं, जिनके लिए आप इस सप्ताह आवेदन कर सकते हैं। कई सरकारी विभागों में लगातार वैकेंसी की घोषणा की जा रही है और उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना शुरू कर चुके हैं।

Sarkari Naukri 2022: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बीता सप्ताह खास रहा है। एसबीआई से यूपीएससी तक कई विभागों में शीर्ष सरकारी नौकरी की वैकेंसी भर्ती को लेकर घोषणा देखने को मिली है। इसके अलावा सुरक्षा बलों से जुड़े अलग-अलग विभागों में भर्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीते सप्ताह आई वैकेंसी के आधार पर हमने एक लिस्ट तैयार की है जिसे यहां पर साझा किया जा रहा है, उम्मीदवार इसकी मदद से आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों की लिस्ट और पदों की भर्ती यहां पर चेक कर सकते हैं।

Jobs latest vacancy 2022

जॉब वैकेंसी 2022

UPSC में भर्ती: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, कनिष्ठ खनन भूविज्ञानी और अन्य के विभिन्न पद खाली हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर रखी गई है। संगठन में कुल 43 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

End of Feed