जॉब्स

GIC Recruitment 2024: सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

GIC Recruitment 2024 Job for Graduates: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (GIC) की तरफ से स्केल ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 110 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- gicre.in पर जाना होगा।

Image

सरकारी नौकरी

Photo : iStock

GIC Recruitment 2024 Job for Graduates: जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (GIC) की तरफ से स्केल ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 110 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- gicre.in पर जाना होगा। ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।

जीआईसी की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आज यानी 4 दिसंबर 2024 से लिंक एक्टिव हो गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन करने का सही तरीका नीचे देख सकते हैं।

GIC Recruitment Application ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- gicre.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Graduates / Post Graduates in the disciplines mentioned below to fill-in the positions of 110 Officers के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

GIC Recruitment for Graduates Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

योग्यता और सैलरी

जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (GIC) की तरफ से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम मांगी गई है। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर हर महीने 50,925 रुपये से 85,925 रुपये तक मिलेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article