ESIC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (ESIC Vacancy 2023) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पैरामेडिकल के कुल 275 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की (ESIC Paramedical Recruitment) जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (ESIC Paramedical Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2023 है। यहां आप ईएसआईसी पैरामेडिकल के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ESIC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
ईएसआईसी के पैरामेडिकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में समकक्ष विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।ESIC Paramedical Recruitment 2023 Apply Online
- ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ESIC Paramedical Posts Recruitment 2023 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
