EPFO Job Vacancy Recruitment 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ 27 मार्च से एसएसए और स्टेनोग्राफर पदों को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके अलावा उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। ईपीएफओ भर्ती के लिए आवेदन फार्म जमा करने की लास्ट डेट 28 अप्रैल है।
ईपीएफओ का यह भर्ती अभियान 2859 पदों की भर्ती को लेकर शुरू हुआ है, जिनमें से 2674 वैकेंसी सामाजिक सुरक्षा सहायक के पदों को लेकर हैं और 185 वैकेंसी स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) पदों के लिए निर्धारित हैं।
EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
यहां से ईपीएफओ एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
भविष्य के लिए ईपीएफओ हार्ड कॉपी को अपने पास रखें।
दोनों पदों के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति * PwBD, महिला उम्मीदवारों, या पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।
27 अप्रैल से ईपीएफओ के इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है और इसके लिए उम्मीदवार सभी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स को चेक करते रहें और साथ ही आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए सभी अपडेट्स को जारी किया जाएगा, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट्स को चेक करते रहना जरूरी है।
