DSSSB Sarkari Naukri 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2023 रखी गई है। यह भर्ती अभियान संगठन में 238 पदों को भरेगा।
DSSSB भर्ती 2023: वैकेंसी विवरण
क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर: 159 पद
वर्कशॉप अटेंडेंट: 45 पद
वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस इंस्ट्रक्टर : 26 पद
रोजगार कौशल प्रशिक्षक: 18 पद
इंस्ट्रक्टर मिलराइट: 7 पद
तकनीकी सहायक: 2 पद
मेंटेनेंस मैकेनिक: 1 पद
DSSSB भर्ती 2023: आवेदन फीस
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई भर्ती की आवेदन फीस 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन फीस नहीं रखी गई है।
DSSSB भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड चयन प्रक्रिया एक स्तरीय परीक्षा पर आधारित है। परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट अंकों की गणना यथानुपात आधार पर की जाएगी।
