DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने डिपर्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन (DTTE) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 9 मार्च 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल निर्धारित की गई है।
DSSSB Vacacy 2023: किसके लिए कितने पद
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन मुताबिक, इस प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर और मेंटेनेंस मैकेनिक सहित 258 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगा। जिसमें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 32 पद, सामान्य वर्ग के124 पद, ओबीसी वर्ग के 60 पद, एससी वर्ग के 27 पद और एसटी वर्ग के 15 पद शामिल हैं।
DSSSB Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए कक्षा 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27/30 साल निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
Delhi Sarkari Naukri 2023: इस आधार पर होगा चयन
ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के आधार पर 35,400 रुपये से 1,12, 400 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
DSSSB Job Notification 2023: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 मार्च से 7 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
