DSSSB TGT, PGT Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर 17 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
DSSSB Notification 2023: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट ग्रेड 3, लैब असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट सहित कुल 1841 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। टीजीटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपए से 1,42,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, पीजीटी पदों के लिए 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए महीने तक सैलरी मिलेगी।
DSSSB Exam 2023: ऐसे होगी परीक्षा
टीजीटी व पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस परीक्षा में पास होने क लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी (दिल्ली) वर्ग के अभ्यर्थियों को 35% और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना अनिवार्य है।
How to Apply for DSSSB Recruitment 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करे।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
DSSSB Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
टीजीटी व पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में बैचलर्स व मास्टर्स डिग्री के साथ ही बीएड डिग्री होनी चाहिए। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
