DSSSB Librarian And Teacher Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने शिक्षक व लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नर्सरी शिक्षक, पीटीआई टीचर, कंप्यूटर टीचर और होम साइंस टीचर समेत अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 19 अक्टूबर से अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2022 है।
लाइब्रेरियन व शिक्षक के पदों पर निकली वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल एजुकेशन के 201, डोमेस्टिक साइंस टीचर के 201, टीजीटी कंप्यूटर साइंस के 106, लाइब्रेरियन के 100 और असिस्टेंट टीचर नर्सरी के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां पदों का विभाजन श्रेंणीवार किया गया है। यहां आप आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
डीएसएसएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए या फिर संबंधित क्षेत्र में दो साल का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें, तो यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि एज रिलेक्सेशन के अनुसार यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
DSSSB Librarian And Teacher Recruitment 2022, ऐसे करें आवेदन
- DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB And Teacher Various Post Online Form 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संक्या व पासवर्ड फोन पर एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीद है कि एडमिट कार्ड व परीक्षा से संबंधित तारीखों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
