DSSSB PGT Recruitment 2025: दिल्ली में पीजीटी टीचर की भर्ती, सैलरी होगी 1.5 लाख से ज्यादा, जल्द करें आवेदन

Delhi Government School PGT Teacher Vacancy: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी निकली है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से 11 विषयों के लिए पीजीटी टीचर की भर्तियां निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 432 पीजीटी टीचर्स की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू हुई है।

Delhi Government School PGT Teacher Vacancy: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से 11 विषयों के लिए पीजीटी टीचर की भर्तियां निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 432 पीजीटी टीचर्स की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू हुई है।

Delhi PGT Teacher 2025

दिल्ली में पीजीटी टीचर की वैकेंसी

दिल्ली में पीजीटी टीचर के लिए निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 फरवरी 2025 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed