जॉब्स

DRDO CEPTAM 11 Recruitment : DRDO में 764 पदों पर शुरू हुई भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: डीआरडीओ की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। डिटेल्ड जानकारी के लिए आपको DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट करना होगा। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को एक बार जरूर चेक कर लें।

Image

DRDO CEPTAM 11 Recruitment

DRDO Recruitment 2025: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। डीआरडीओ ने CEPTAM-11 Recruitment ड्राइव के लिए भर्ती शुरू कर दी है। इसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (TECH-A) के पदों के लिए 764 वैकेंसी की घोषणा की गई है। बीते दिनों भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) के तहत पब्लिश किया गया था।

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) के पद के लिए 541 पदों को भरा जाना है। ऐसे में उन उम्मीदवारों के लिए ये काफी अच्छा मौका है, जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग या फिर विज्ञान के सब्जेक्ट्स में योग्यता है। वहीं टेक्नीशियन-A (TECH-A) के पदों के लिए कुल 203 रिक्तियां हैं, जो आईटीआई या फिर संबंधित टेक्निकल योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कल यानी 9 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट के लिए आपको DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट करना होगा। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को एक बार जरूर चेक कर लें।

DRDO Recruitment 2025 Ceptam 11

DRDO Vacancy 2025 Detailed Notification में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस और ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक की जानकारी होगी।

Tier 1: कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी में पहला चरण स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जो कि कंप्यूटर बेस्ड होना है। इसमें जो उम्मीदवार सफल होते हैं, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Tier 2: टियर 1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को पद के मुताबिक स्किल टेस्ट या फिर ट्रेड टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। ये चरण सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्नीशियन ए दोनों ही पदों के लिए जरूरी है।

बताते चलें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा आमतौर पर 18 साल से लेकर 24 साल के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article