जॉब्स

Delhi Metro Recruitment 2024: मेट्रो में मिलेगी रिटायर्ड लोगों को नौकरी, सैलरी होगी 87000 से ज्यादा

DMRC Delhi Metro Recruitment 2024: नौकरी से रिटायरमेंट के बाद फिर से जॉब पाने का शानदार मौका है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कॉन्ट्रैक्चुअल वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन ऑफलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए दिल्ली मेट्रो भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाना होगा।

Image

दिल्ली मेट्रो में वैकेंसी

DMRC Delhi Metro Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कॉन्ट्रैक्चुअल वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के लिए सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन ऑफलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए दिल्ली मेट्रो भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाना होगा। नौकरी से रिटायरमेंट के बाद फिर से जॉब पाने का शानदार मौका है।

दिल्ली मेट्रो में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हुई है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Metro Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- delhimetrorail.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification में जाएं।
  • अगले पेज पर REQUIREMENT OF ASSISTANT MANAGER / MANAGER (LAND), IN DMRC, ON POST
  • RETIREMENT CONTRACTUAL ENGAGEMENT BASIS के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म दिए गए पते पर भेजना होगा।

आवेदन करने का पता- जनरल मैनेजर/प्रोजेक्ट (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली। इस पते पर 3 दिसंबर 2024 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

DMRC Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के 03 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ये पद रिटायरमेंट कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर भरे जाएंगे। जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशनसे चेक कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article