जॉब्स

DU Recruitment 2023: सहायक प्रोफेसर पदों पर सरकारी नौकरी, डीयू के इन विभागों में है वैकेंसी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 26, 2023, 01:09 PM IST

DU Assistant Professor Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई विभागों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर भर्ती निकाई गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर डीयू विभागों में आई वैकेंसी के डिटेल चेक कर सकते हैं।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती

DU Assistant Professor Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी मैत्रेयी कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मार्च 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीयू भर्ती वैकेंसी विवरण की बात करें तो यह भर्ती अभियान सहायक प्रोफेसरों की 109 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवार यहां पर सभी विभागों में आई वैकेंसी के विवरण को विस्तार से देख सकते हैं।

डीयू भर्ती 2023: वैकेंसी डिटेल्स

गणित विभाग: 12 पद

हिंदी विभाग: 12 पद

भौतिकी विभाग: 10 पद

राजनीति विज्ञान विभाग: 10 पद

बॉटनी डिपार्टमेंट: 9 पद

अंग्रेजी विभाग: 9 पद

रसायन विज्ञान विभाग: 7 पद

जूलॉजी विभाग: 7 पद

समाजशास्त्र विभाग: 6 पद

वाणिज्य विभाग: 6 पद

इतिहास विभाग: 6 पद

संस्कृत विभाग: 5 पद

कंप्यूटर विज्ञान विभाग: 3 पद

अर्थशास्त्र विभाग: 3 पद

पर्यावरण विज्ञान विभाग: 2 पद

शारीरिक शिक्षा विभाग: 1 पद

पंजाबी विभाग: 1 पद

वेतनमान: कॉलेज के विभिन्न विभागों में शैक्षणिक वेतन स्तर - 10 (सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार)।

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 500 रुपये

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार: शून्य

DU भर्ती 2023: कैसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाएं।

अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।

लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

आवेदन फीस का भुगतान करके फॉर्म को जमा कर दें।

डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग कमेटी सभी उम्मीदवारों की एक लिस्ट बनाएगी, जिसमें उनकी ओर से हासिल अंकों को घटते हुए क्रम में दिखाया जाएगा, इसके अलावा सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार से शुरू होकर कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की ओर इस सूची को जारी किया जाएगा। 50 से कम अंक (कॉलेजों के लिए) प्राप्त करने वाले आवेदक को शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article