जॉब्स

Sarkari Naukri 2023: दिल्ली के इस विभाग में आई सरकारी नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 11:57 AM IST

Delhi Cantonment Board Recruitment Sarkari Naukri 2023: क्या आप भी शिक्षण क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, यदि हां तो दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में असिस्टेंट टीचर की जरूरत है। नियुक्त होने वाले आवेदकों को एक लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी मिल सकती है।

Image

दिल्ली के इस विभाग में आई सरकारी नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

Delhi Cantonment Board Recruitment Sarkari Naukri 2023: शिक्षण क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का बेहतरीन मौका आया है। दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट टीचर की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें, पदों की संख्या भले बहुत ज्यादा न हो, लेकिन सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड 2023 भर्ती अभियान के जरिये 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार केवल इस वेबसाइट delhi.cantt.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप नोटिफिकेशन चेक करना चाहते हैं, तो इसी वेबसाइट पर जाएं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। खास बात यह भी है, इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को लंबे चैड़े चयन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

कब से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

दिल्ली छावनी बोर्ड की आधिकारिक साइट पर आज यानी 22 फरवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है और 17 मार्च, 2023 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

यह भर्ती अभियान संगठन में सहायक शिक्षक के 40 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार यहां से पात्रता चेक करें

Check here for Detail Notification

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी पास होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

आयु सीमा

दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत 21 से 30 वर्ष के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य व ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में असिस्टेंट टीचर बनने के लिए लिखित परीक्षा पास करने की जरूरत होगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article