CBSE CTET Negative Marking Tips: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हर साल 2 बार होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर अधिसूचना आने के बाद 31 अक्टूबर से परीक्षा के लिए शुरू हो चुके हैं। 16वें वर्जन में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार सीटेट वेबसाइट पर जाकर 24 नवंबर तक आवेदन करें। इस साल छात्रों के बीच निगेटिव मार्किंग की चर्चा है और परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के बीच इस बारे में बात हो रही है कि नकारात्मक अंकों का क्या असर होगा और इसे कैसे मैनेज किया जाए। वैसे तो बीते समय में सीटीईटी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होती रही है लेकिन सीटेट उम्मीदवारों की भारी संख्या देखते हुए निगेटिव मार्किंग किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
CTET 2022
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए नंबर काटने को लेकर चर्चा है और कुछ सीटीईटी उम्मीदवार इसको लेकर चिंतित भी हैं। पिछली सीटेट परीक्षा के हर पेपर में 150 सवाल पूछे जाते रहे हैं। हर सवाल पर सही होने के लिए एक नंबर दिया जाता रहा है। छात्रों के बीच इस वजह से प्रतिस्पर्धा स्तर बढ़ेगा। ऐसे में अगर निगेटिव मार्किंग की आशंका ज्यादा है तो क
CTET तैयारी के कुछ टिप्स:
- सीटेट परीक्षा क्वालीफाई करने को लेकर एक व्यवस्थित तरीके से तैयारी करना जरूरी है।
- जो भी परीक्षा का सिलेबस है उसके सही नोट्स तैयारी में बहुत मददगार होते हैं।
- अपनी तैयारी के दौरान नोट्स बनाने पर जोर दें और अगर नोट्स बहुत लंबे हैं तो शॉर्ट नोट्स पर भी काम करें।
- शॉर्ट नोट्स में सिर्फ वह जरूरी की प्वाइंट्स लिखे जाने चाहिए जिनको फटाफट अंदाज में दोहराया जा सके।
- परीक्षा से ठीक पहले कुछ भी नया पढ़ने का प्रयास ना करें, शांत रहें और पढ़ी हुई चीजों को दोहराते रहें।
CTET आवेदन फीस: कम्प्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जा रही सीटेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस देनी होगी। एक पेपर के लिए अलग और दोनों पेपर के लिए अलग फीस का प्रावधान है। एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए केवल 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये देने होंगे। सामान्य और ओबीसी वर्ग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये फीस उम्मीदवारों को देनी होगी।
