जॉब्स

CSBC Bihar Constable PET Exam Date 2023: जारी हुई बिहार प्रोहिबिशन कांस्टेबल पीईटी डेट, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 10:34 AM IST

CSBC Bihar Prohibition Constable PET Exam Date 2023, Sarkari Result 2023: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन, एक्साइज एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पीईटी एग्जाम और एडमिट कार्ड डेट आधिकारिक वेबसाइट पर csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है।

Image

CSBC Bihar Constable PET Exam 2023

Photo : iStock

CSBC Bihar Prohibition Constable PET Exam Date 2023, Sarkari Result 2023: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Prohibition Constable PET 2023: कब होगा टेस्ट

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया गया। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा, जिसका आयोजन 21 अगस्त से किया जाएगा।

Bihar Prohibition Constable PET Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन पीईटी के लिए एडमिट कार्ड 1 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थी की परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की सूचना दी होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download Bihar Prohibition Constable PET Admit Card 2023

  • सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Prohibition Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोहिबिशन कांस्टेबल के 689 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 53,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article