जॉब्स

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में 92000 रुपये मिलेगा वेतन, 31 से पहले करें आवेदन, देखें योग्यता

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 26, 2023, 04:40 PM IST

CRPF Recruitment 2023 Last Date: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका आया है। यदि आप भी CRPF में नौकरी तलाश रहे हैं, तो यहां देखें क्योंकि आपको 31 जनवरी से पहले आवेदन करना होगा, डायरेक्ट लिंक से देखें पूरी डिटेल

Image

CRPF में नौकरी

Central Reserve Police Force (CRPF) में नौकरी तलाश रहे हैं, तो इस शानदार मौके को हाथ से न जाने दें। सीआरपीएफ में नौकरी का आया है, उम्मीदवार यहां से पूरी डिटेल सकते हैं। बता दें, इन पदों पर केवल 31 जनवरी, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। एडमिट कार्ड को लेकर अभी तिथि स्पष्ट नहीं है, हालांकि पेपर के फरवरी के अंत में होने की उम्मीद है, ऐसे में मिड फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 15 फरवरी, 2023

परीक्षा आयोजित होने की उम्मीद है: 22-28 फरवरी 2023 के बीच

Direct Link for CRPF JOB Notification

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) स्टेनो और हेड कांस्टेबल (एचसी) मंत्रिस्तरीय पदों के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। यह भर्ती अभियान कुल 1458 रिक्त पदों को भरेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 है। पहले सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी थी जिसे अब टाल दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सीआरपीएफ भर्ती 2023 के तहत पदों का विवरण

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो): 143 पद

हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय): 1315 पद

कितना मिलेगा वेतन

सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) के पद पर चयनित आवेदकों को 29200-92300 रुपये दिए जाने का प्रावधान है जबकि हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद पर चयनित पदों पर 25500-81100 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवारों को केंद्रीय / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि के अनुसार आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article