CRPF Police Constable Recruitment 2023 Released: सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार वैकेंसी पर कुल मिलाकर 9212 पद रखे गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर शुरू होने वाले हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपीएफ ने बंपर वैकेंसी को लेकर घोषणा की है।
सीआरपीएफ रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होंगे और 24 अप्रैल 2023 इनका समापन होगा। सीआरपीएफ भर्ती को लेकर उम्मीदवार केंद्र या राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है। कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट भी पास करना होगा।
CRPF Constable Recruitment 2023: सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती को लेकर ये है नोटिफिकेशन
सीआरपीएफ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, पीएसटी और पीईटी, ट्रेड टेस्ट, डीवी और मेडिकल टेस्ट आधार पर होगा। सीआरपीएफ भर्ती एडमिट कार्ड 20 जून 2023 को जारी होगा और 25 जून 2023 तक इसे डाउनलोड किया जा सकता है। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए परीक्षा 1 जुलाई से 13 जुलाई, 2023 तक आयोजित होगी।
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों का वेतन 21,700 रुपये से 69,1000 रुपये के बीच होना चाहिए। इसके अलावा एसटी / एससी और महिला उम्मीदवारों के उम्मीदवारों की फीस का भुगतान नहीं करना होगा जबकि पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये भुगतान करना होगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर लें।
सीआरपीएफ उम्मीदवारों को इस बात की सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके हर बिंदु सावधानीपूर्वक पढ़ लें। आधिकारिक सूचना के अनुसार 27 मार्च से आवेदन आमंत्रित हुए हैं। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 पर लेटेस्ट अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
