जॉब्स

Coal India Recruitment 2024: कोल इंडिया में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.6 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

Coal India Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महारत्न कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 640 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

कोल इंडिया में बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

Coal India Recruitment 2024 Sarkari Naukri: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 640 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महारत्न कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका है।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Coal India Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Coal India Limited CIL Management Trainees MT Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Coal India Management Trainees MT Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

योग्यता और सैलरी

कोल इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से BE, BTech या BSc इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा GATE 2024 स्कोरकार्ड जमा करना जरूरी है।

कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत इस वैकेंसी में माइंनिंग इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और सिस्टम इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article