Sarkari Naukri: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की भर्ती होगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि यही नहीं आने वाले दो वर्षों में 2 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी से जोड़ा जाएगा।

Sarkari Naukri in UP: उत्तर प्रदेश की संस्कार नगरी वाराणसी में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की भर्ती होगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि यही नहीं आने वाले दो वर्षों में 2 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी से जोड़ा जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है। विगत साढ़े सात वर्ष में हमने साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। कल ही हमने प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराई, जिससे 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा।

UP Police Bharti

UP Police Bharti

सीएम योगी वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक व सदस्ता कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदलते परसेप्शन के बारे में कहा कि जब हमने युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया तो आज परिणाम सबके सामने है। आज प्रदेश में युवाओं को उनके जनपद और गांवों में ही नौकरी मिल रही है, देश दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है और प्रदेश आज देश में दूसरे नंबर की इकॉनमी बन चुका है। यह सब युवा शक्ति पर फोकस करने के कारण हुआ है। हम अगले 3-4 साल में प्रदेश को देश की पहली नंबर की इकॉनमी बनाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी संगठन को हर मायने में नंबर वन बनाने का लक्ष्य दिया।

End of Feed