Railway Apprentice Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 492 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट clw.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
Chittaranjan Locomotive Works की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
CLW Apprentice के लिए करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट clw.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर current vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद
CLW Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें। - अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
वैकेंसी डिटेल्स
सीएलडब्ल्यू की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 492 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें नीचे दिए पोस्ट पर भर्तियां की जाएंगी-
- फिटर - 200 पद
- टर्नर - 20 पद
- मशीनिस्ट - 56 पद
- वेल्डर - 88 पद
- इलेक्ट्रीशियन - 112 पद
- एमआरएसी - 04 पद
- चित्रकार - 12 पद
- कुल पद - 492 पद
सेलेक्शन प्रोसेस
इस वैकेंसी के लिए चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति केवल पोर्टल में उपलब्ध कराए गए दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी करके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
