CG Pre BEd Admit Card 2024 Download Link at vyapam.cgstate.gov.in: सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने प्री बीएड और प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (CG Pre BEd Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (CG Pre BEd Admit Card 2024 Download) कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीजी प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
CG Pre BEd Admit Card 2024
CG Pre BEd Admit Card 2024 Link: इस तारीख को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्री बीएड और प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जून 2024 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 32 जिला मुख्यलायों में दो पालियों में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download CG Pre BEd Admit Card 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- फिर सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Pre BEd Entrance Exam 2024: कैसे होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, एजुकेशनल इंटरेस्ट, जनरल मेंटल एबिलिटी, जनरल इंग्लिश और जनरल हिन्दी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में बीएड कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
