CG Higher Education Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: छत्तीसगढ़ सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CG Higher Education Recruitment) खबर है। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 880 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें लेबोरेटरी अटेंडेंट, सर्वेंट और चौकीदार समेत कई पद (CG Higher Education Vacancy) शामिल हैं।
यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highereducation.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CG Higher Education Recruitment 2023: किस पद पर कितनी वैकेंसी
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के भर्ती प्रक्रिया के तहत लेबोरेटरी अटेंडेंट के 430 पदों पर, सर्वेंट के 210 और चौकीदार के 30 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता जान सकते हैं।CG Higher Education Vacancy 2023: ये दस्तावेज अनिवार्य
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सिग्नेचर
CG Higher Education Recruitment: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट होना चाहिए। हालांकि अलग अलग पदों पर वैकेंसी के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।CG Higher Education Recruitment 2023 Apply Online
- highereducation.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Chhattishgarh Government Higher Education Department Vacancy लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
