CG Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

CG Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आबकारी कांस्टेबल (Excise Constable) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

CG Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आबकारी कांस्टेबल (Excise Constable) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर 27 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो चुकी है।

CG Constable Vacancy 2025

CG Constable Vacancy 2025

CG Excise Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एक्साइज कांस्टेबल के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 84 पद, एससी के लिए 24 पद, एसटी के लिए 64 पद और ओबीसी के लिए 28 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed