Central Bank Apprentice Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिआ की तरफ से बंपर वैकेंसी जारी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
सेंट्रल बैंक की तरफ से जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने का सही तरीका आगे देख सकते हैं।
Central Bank Apprentice के लिए करें अप्लाई
स्टेप 1: सेंट्रल बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Openings के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद Central Bank Apprentice Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 4: अगले पेज पर पहले Registration Online पर क्लिक करें रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 5: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 6: अगले पेज पर फीस का भुगतान कर लें।
स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
एप्लीकेशन फीस
सेंट्रल बैंक की इस भर्ती में फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 800 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी, महिला और EWS वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स 400 में आवेदन कर सकते हैं।
कई राज्यों में होगी भर्तियां
इस वैकेंसी के माध्यम से देश के कई राज्यों में अप्रेंटिस की भर्तियां होंगी। इसमें उत्तर प्रदेश में 305 पदों, बिहार में 210 पदों, झारखंड में 60 पदों, दिल्ली में 90 पदों और मध्य प्रदेश में 300 पदों पर भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा 320 सीटें महाराष्ट्र में रखी गई हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
