CBSE Recruitment Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड सहायक सचिव, खाता अधिकारी, जूनियर इंजीनियर, जेटीओ, अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट की भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली थी। अब सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस अभियान के माध्यम से 118 पदों को भरा जाना है। परीक्षा एडमिट कार्ड सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जारी किया है।
CBSE ने जारी किया विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
| आवेदन शुरू होने की क्या थी तिथि | 12/03/2024 |
| आवेदन करने की क्या थी अंतिम तिथि | 11/04/2024 |
| फीस जमा करने की क्या थी अंतिम तिथि | 11/04/2024 |
| सीबीएसई कब कराएगा परीक्षा का आयोजन | 03, 10-11 अगस्त 2024 |
CBSE Recruitment Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
Central Board of Secondary Education (CBSE) Group A, B & C Posts से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप exanationservices.nic.in पर जा सकते हैं।
