जॉब्स

BSSC Recruitment 2025: सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

BSSC Sub Statistical Recruitment 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के कुल 682 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

BSSC Recruitment 2025

BSSC Sub Statistical Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर 19 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

BSSC Job Notification 2025: कितने पदों पर होग भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 682 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल स 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for BSSC Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BSSC Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क

सब स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/ब्लॉक स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 540 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को 135 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article