जॉब्स

BSF Sports Quota Recruitment 2024: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा से बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000 से ज्यादा

BSF Sports Quota Recruitment 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की तरफ से स्पोर्ट्स कोटा के तहत बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 275 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BSF Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा। इसमें आवेदन ऑनलाइन मोड में चल रहे हैं।

Image

बीएसएफ में वैकेंसी

BSF Sports Quota Recruitment 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल के पद पर नौकरी पाने का शानदार मौका है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की तरफ से स्पोर्ट्स कोटा के तहत बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 275 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BSF Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।

बीएसएफ की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BSF Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर BSF Constable GD Recruitment 2024 Under Sports Quota के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BSF Constable GD Recruitment 2024 Under Sports Quota Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बीएसएफ की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्याता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को स्पोर्ट्स कोटा से होना जरूरी है। इसके लिए पुरुषों की हाईट 170 सेमी होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं की हाईट 157 सेमी मांगी गई है।

जीडी कांस्टेबल के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये तक होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article