BSF Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती (BSF Group B & C Recruitment 2024) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो चुकी है।
BSF Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर सहिक कुल 82 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
BSF Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
बीएसएफ में ग्रुप बी व सी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
How to apply for BSF Recruitment 2024
- बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
- फिर ग्रुप बी व सी भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BSF Sarkari Naukri 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अप्रैल तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 147 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
