जॉब्स

BSF Recruitment 2023: बीएसएफ में 10वीं पास के लिए नौकरी की बहार, लाखों में सैलरी, जानें डिटेल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 26, 2023, 04:39 PM IST

BSF Recruitment 2023: बीएसएफ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Image

BSF Recruitment 2023

Photo : iStock

BSF Recruitment 2023, BSF Head Constable, Constable and Sub Inspector Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (Constable), हेड कांस्टेबल (Head Constable) और सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 26 फरवरी 2023 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BSF Vacancy 2023: कितना मिलेगा वेतन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हेड कांस्टेबल के 100 पद, कांस्टेबल के 15 पद और सब इंस्पेक्टर के 12 पद शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, हेड कांस्टेबल पदों के लिए 25500 रुपए से 81100 रुपए तक और कांस्टेबल पदों के लिए 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

BSF Job Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आयु 22 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं पास या ग्रेजुएट होना चाहिए।

BSF Bharti 2023: ऐसे होगा चयन

सीमा सुरक्षा बल में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

BSF Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 26 फरवरी से 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।‌ इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ‌

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article