जॉब्स

BSF Recruitment 2023: बीएसएफ में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का शानदार मौका, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 2, 2023, 08:50 PM IST

BSF Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

BSF Recruitment 2023

Photo : iStock

BSF Recruitment 2023, BSF Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSF Constable Vacancy 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के 1410 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 67 पद और पुरुषों के लिए 1343 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

BSF Constable Eligibility: कौन कर सकेगा आवेदन

बीएसएफ में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांक, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्धियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा भी पास होना चाहिए।

How to apply online for BSF Constable Recruitment 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर कांस्टेबल ट्रेड्समैन के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुला जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
BSF Constable Notification 2023 - Direct Link

BSF Constable Exam 2023: ऐसे होगा चयन

कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। अधित जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article