BSF Recruitment 2023, BSF Constable and Head Constable Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। सीमा सुरक्षा बल ने कांस्टेबल (Constable) और हेड कांस्टेबल (Head Constable) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ में सरकारी नौकरी के लिए तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSF Vacancy 2023: कितना मिलेगा वेतन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के 18 पद और कांस्टेबल के 8 पद सहित कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, कांस्टेबल पदों के लिए लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।
BSF Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
बीएसएफ में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा कांस्टेबल पदों के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास और हेड कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास होना चाहिए।
BSF Exam 2023: कैसे होगा चयन
बीएसएफ में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।
BSF Notification 2023: इस डेट से पहले करें अप्लाई
योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 6 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।
