BSF Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीएसएफ की आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 12 मई रखी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
पात्रता मानदंड: उम्मीदवारों को दो साल के आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ पीसीएम या मैट्रिक में 60 प्रतिशत कुल अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा: बीएसएफ भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 12 मई को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के उम्मीदवार 22 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
BSF Head Constable Recruitment 2023: बीएसएफ भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ हेड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करना होगा।
स्टेप 1: बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, लॉगिन विंडो पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट करें।
स्टेप 4: अब रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें और फॉर्म भरें।
स्टेप 5: सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
स्टेप 6: आवेदन फीस के लिए भुगतान करें।
स्टेप 7: इसके बादबीएसएफ कांस्टेबल आवेदन पत्र डाउनलोड करें
स्टेप 8: आगे के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
बीएसएफ वैकेंसी का विवरण: बीएसएफ का यह भर्ती अभियान 247 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 217 वैकेंसी हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 30 हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए हैं।
