जॉब्स

BSF Admit Card 2023: जारी हुआ बीएसएफ ग्रुप बी और सी परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 06:04 PM IST

BSF Admit Card 2023, Sarkari Result 2023: सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी और सी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSF Admit Card 2023

BSF Admit Card 2023, Sarkari Result 2023: बीएसएफ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

BSF Exam 2023 Date: तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

बीएसएफ में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे, दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे और शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

How to download BSF Admit Card 2023

  • बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

बीएसएफ ग्रुप बी और ग्रुप सी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article