Special Odisha Teacher Eligibility Test, OTET 2022 Result जारी कर दिया गया है। स्पेशल ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, ओटीईटी 2022 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर जाने की जरूरत है।
अगस्त 2022 में हुई थी परीक्षा
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसई ओडिशा ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए SOTET रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अगस्त में ओडिशा टीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- bseodisha.ac.in से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसई लॉगिन का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा। ओटीईटी पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक के कक्षा को पढ़ाने के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं तक का शिक्षक बनने के लिए आयोजित होती है। दोनों पेपर अलग-अलग होते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें परीक्षा में योग्य घोषित किया जाएगा। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ एसईबीसी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 45 प्रतिशत है। OSTET परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
How to Check BSE Odisha Special OTET Result
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं। यहां होमपेज पर OSTET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- परिणाम को ऑनलाइन एक्सेस करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
स्पेशल ओटीईटी 2022 का आयोजन 29 अगस्त को दो पालियों में किया गया था। जबकि पेपर I पहली पाली में सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित किया गया था, वहीं दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच आयोजित की गई थी।
