BRO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास कर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BRO Recruitment 2025) खबर है। सीमा सड़क संगठन ने अपने यहां पर 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती (BRO Vacancy 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए व्हीकल मैकेनिक, एमएसडब्यू पेंटर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 11 अक्टूबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 नंवबर 2025 है। यहां आप बीआरओ के इन पदों पर आवेदन करने क के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
BRO Recruitment 2025: बीआरओ ने 500 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी
BRO Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
बीआरओ के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 542 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें व्हीकल मैकेनिकल के 324, एमएसडब्ल्यू पेंटर के 12, एमएसडब्ल्यू (Gen) के कुल 205 पद शामिल हैं।
BRO Recruitment 2025 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री भी अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आय 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। यहां आयु की गणना 24 नवंबर 2025 से की जाएगी। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
BRO Recruitment 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले bro.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BRO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभ दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
BRO Recruitment 2025 Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
बीआरओ के इन पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
