BPSC TRE 4 Vacancy: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती का ऐलान! 27,000 पदों के लिए कब होगी परीक्षा? जानें
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 9, 2025, 08:43 AM IST
Bihar Teacher Recruitment: बिहार टीआरई 4 भर्ती के पहले चरण में प्राथमिक, मध्य विद्यालय और प्लस टू लेवल पर 27,000 से भी ज्यादा शिक्षक के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये सरकार का लक्ष्य एजुकेशन सिस्टम की क्वालिटी को बेहतर करना और इसमें सुधार लाना है।
Bihar Teacher Vacancy
Bihar Teacher Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोगी टीआरई 4 भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि भर्ती का नोटिफिकेशन अगले साल 2026 के जनवरी महीने तक आ जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती के पहले चरण में प्राथमिक, मध्य विद्यालय और प्लस टू लेवल पर 27,000 से भी ज्यादा शिक्षक के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये सरकार का लक्ष्य एजुकेशन सिस्टम की क्वालिटी को बेहतर करना और इसमें सुधार लाना है।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती ? Bihar Teacher Vacancy
मंत्री ने जानकारी दी है कि Primary, Middle और Plus Two लेवल पर कुल 27,000 पदों पर भर्ती का तैयारी चल रही है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सभी जिलों में वेकेंसी अपडेट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं। Roaster Clearance अपने अंतिम चरण में है। जैसे ही रोस्टर तैयार होता है, वैसे ही टीचर रीक्रूटमेंट की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये सरकार का लक्ष्य एजुकेशन सिस्टम की क्वालिटी को बेहतर करना और इसमें सुधार लाना है। अभी रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, शिवहर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बांका और गया समेत 15 जिलों में ही शिक्षकों की रिक्ति भेजी गई है। सभी जिलों से रिक्तियां मिलने और रोस्टर क्लीयरेंस केबाद ही विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा की रिक्ति बीपीएससी को भेजी जाएगी।
बीते दो सालों में हुई 268548 अध्यापकों की बहाली
बताते चलें कि बीते दो सालों में बीपीएससी की अनुशंसा पर तीन चरणों में 268548 अध्यापकों की बहाली की गई है। पहले चरण की बात करें तो इसमें 102871 तो दूसरे चरण में 69,500 अध्यापकों की नियुक्ति हुई है।
इससे पहले 21 सितंबर को तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने प्रेस वार्ता कर बताया था कि सितंबर के आखिरी महीने तक रिक्ति बीपीएससी को चली जाएगी। साथ ही शिक्षा विभाग ने भी टीआरई में संभावित पदों की संख्या 26,000 बताई थी। साथ ही ये भी बताया था कि ये भर्ती 4 दिसंबर तक हो जाएगी। इसके बाद अगले साल यानी 2026 में टीआरई 5 भर्ती की बात कही थी।