जॉब्स

BPSC TRE 3 Recruitment 2024: बिहार शिक्षक भर्ती में घट गई सीटें, जानें अब कितने पदों पर होगी भर्तियां

BPSC TRE 3 Recruitment 2024 New Roaster: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है। जारी रोस्टर के अनुसार शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या घटा दी गई हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए हैं BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती 2024

Photo : iStock

BPSC TRE 3 Recruitment 2024 New Roaster: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है। जारी रोस्टर के अनुसार शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या घटा दी गई हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन किए हैं BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर वैकेंसी डिटेल्स देख सकते हैं। एग्जाम की डिटेल्स भी रोस्टर में देखा जा सकता है।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इसमें आवेदन करने वालों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस भर्ती के लिए नया रोस्टर जारी कर दिया गया है।

BPSC TRE में घट गई सीटें

बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में पदों की संख्या कम हो गई हैं। वर्ग 1-5 तक के लिए पहले 28,026 सीटें थीं जो अब 25,505 हो गई हैं। वहीं, वर्ग 6-8 तक के लिए पहले 19,645 पदों पर भर्तियां होनी थीं जो अब घटकर 18,973 हो गई हैं। अब बीपीएससी टीआरई 3.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय में कुल 25,505 पदों पर भर्ती होनी है जबकि वर्ग 6-8 के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 18,973 पद हैं।

BPSC TRE 3 Teacher Recruitment 2024 New Roaster Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कल्याण विभाग के तहत भर्तियां

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत कक्षा 1-5 तक के स्कूल अध्यापक के लिए 210 पद हैं। कक्षा 6-10 तक के विद्यालय अध्यापक के लिए कुल 126 पद हैं। बीपीएससी की ओर से 50 फीसदी आरक्षण रोस्टर की पुरानी नीति के साथ इन्हें जारी किया गया है। आपको बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 65 फीसदी आरक्षण की नई नीति के तहत निकाला गया था लेकिन बाद में कोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण को रद्द कर दिया।

इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने फिर से 50 फीसदी आरक्षण रोस्टर के अनुसार टीआरई 3.0 का रिजल्ट निकालने का फैसला लिया। अब बीपीएससी जल्द ही 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से टीआरई 3.0 का रिजल्ट जारी करेगा।बीपीएससी की कई भर्ती परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट नवम्बर-दिसंबर में संभवनवम्बर और दिसंबर में बीपीएससी की कई परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट आएगा। आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article