जॉब्स

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती, 1.70 लाख पदों के लिए इसी सप्ताह शुरू होंगे आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 16, 2023, 12:43 PM IST

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ‌बीपीएससी ने शिक्षक के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिलेबस जारी कर दिया है। अब इसी सप्ताह परीक्षा के लिए आवेदन भी शुरू कर दिया जाएगा।

Image

Bihar Teacher Recruitment 2023

Photo : iStock

Bihar Teacher Recruitment 2023, BPSC Teacher Notification 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ‌बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि राज्य में कुल 170461 नए शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में प्राइमरी मिडिल और हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Bihar Shikshak Bharti 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार में शिक्षकों के कुल 1,70,461 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें प्राइमरी के लिए 79,943 पद, मिडिल के लिए 32,916 पद और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 57,602 पद शामिल है। राज्य में प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए अभ्यर्थी 12वीं के साथ ही CTET व डिप्लोमा या B.Ed पास होना चाहिए। वहीं, मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएशन के साथ STET और B.Ed की डिग्री अनिवार्य है। जबकि, हायर सेकेंडरी टीचर के लिए STET और B.Ed के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी जरूरी है।

BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग इस परीक्षा का आयोजन अगस्त तक कर सकता है। ‌बीपीएससी ने एग्जाम का सिलेबस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और‌ विषय एवं सामान्य अध्ययन से सवाल होंगे। भाषा के पेपर में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, अन्य विषयों से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।

BPSC Teacher Exam 2023 Notice: इतने नंबर जरूरी

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% और अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 32% न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।‌ अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article