जॉब्स

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार में 40247 प्रधान शिक्षक और 6061 प्रधानाध्यापक की भर्ती, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी ने प्रधान शिक्षक के 40247 और प्रधानाध्यापक के 6061 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC Head Teacher Recruitment 2024

BPSC Head Teacher Recruitment 2024, BPSC Head Master Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रधान शिक्षक (Head Teacher) और प्रधानाध्यापक (Head Master) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 11 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारख 2 अप्रैल निर्धारित की गई है।

BPSC Head Teacher Vacancy 2024: किसके लिए कितने पद

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के 6061 पद और प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के 40247 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रधान शिक्षक की कुल रिक्तियों में अनारक्षित वर्ग के लिए 10081 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 4018 पद, एससी के 8041 पद, एसटी के 806 पद, ईबीसी के 10056 पद और बीसी के 7245 पद शामिल हैं।

BPSC Head Teacher Bharti 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

बिहार में प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयु 1 अगस्त 2024 को 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही प्रारम्भिक विद्यालयों में कम से कम 8 सालों का पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BPSC Head Master Notification 2024

How to apply for BPSC Head Teacher Recruitment 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर प्रधान शिक्षक भर्ती के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

BPSC Head Teacher Exam 2024: कितना मिलेगा वेतन

प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30,500 रुपये महीने प्रारंभिक वेतन मिलेगा। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले वेतन पुनरीक्षण के समय वेतन बढ़ाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article