BPSC 70th Notification 2024: जुलाई में जारी होगा बीपीएससी 70वीं नोटिफिकेशन, इस तारीख को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

BPSC 70th Notification 2024 Date (70 बीपीएससी का फॉर्म कब आएगा): बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

BPSC 70th Notification 2024 Date (70 बीपीएससी का फॉर्म कब आएगा): बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन (BPSC CCE 70th Notification 2024) जुलाई में जारी किया जा सकता है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई (BPSC 70th Online Form 2024) कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

BPSC 70th Notification 2024

BPSC 70th Notification 2024

BPSC CCE 70th Notification 2024: जुलाई में आएगा नोटिफिकेशन

बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी होने की सटीक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जुलाई में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा 30 सितंबर को होगी। इस परीक्ष में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स में शामिल हो सकेंगे, जिसका आयोजन 3 जनवरी से 7 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

End of Feed